मोटरसाइकिल सवार को बचाने में ऑटो रिक्शा के पलटने से ऑटो में सवार छात्रा की मौत व आधा दर्जन लोग घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नौरंगिया चट्टी के समीप मोटरसाइकिल सवार को बचाने में ऑटो रिक्शा के पलटने से ऑटो में सवार 21 वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी ,वही लगभग आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा सवारी लेकर बेल्थरारोड के तरफ आ रहा था। नौरंगिया चट्टी के समीप अचानक बाइक सवार के आ जाने से ऑटो रिक्सा सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो रिक्शा में सवार छात्रा शिल्पी मौर्य 21 वर्ष पुत्री विक्रमा मौर्य निवासी छितौना थाना नगरा, अलीअसगर 38 वर्ष पुत्र मुमताज अहमद निवासी पड़री, त्रिवेणी गुप्ता 58 वर्ष पुत्र कुलचंद निवासी इन्दासों थाना नगरा, ऑटो चालक अजय कुमार 32 वर्ष पुत्र रामशरण , वशिष्ट गोंड़ पुत्र रामप्रसाद, ओमप्रकाश गोंड़ 45 वर्ष पुत्र स्व0 रमाकांत निवासीगण शंकरपुर मझौवा थाना भीमपुरा गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसमे स्कूल पढ़ने जा रही शिल्पी मौर्य 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य को उपचार हेतु सीएचसी सीयर भेज दिया गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर छात्रा के शव को कब्जे पर लेकर कागजी करवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *