जिला शूटिंग बाल संघ की प्रबन्ध कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न

बिल्थरारोड। जिला शूटिंग बॉल संघ बलिया की बैठक सोमवार को नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी पर आयोजित की गई ।जिसमें जिला शूटिंग बॉल संघ की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। पर्यवेक्षक तारकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारिणी में संरक्षक क्षेत्रीय विधायक हंसू राम और धनन्जय उपाध्याय, अध्यक्ष पद पर सतीश दुबे, चेयरमैन पद पर अब्दुल रहमान तथा उपाध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश जायसवाल, अजय यादव, अमर सिंह एवं अजीत कुमार सिंह को चुना गया। असलम वारसी को सचिव, ज़ीशान अहमद को कार्यवाहक सचिव, विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष, मंजीत एवं मुर्शिद को संयुक्त सचिव, उदितराज गुप्ता को संयोजक एवं दिनेश यादव,आनंद कुमार श्रीवास्तव , डॉ गौहर परवीन , मुकेश पांडेय एवं विशाल मद्धेशिया को सदस्य के रूप में चुना गया। प्रबंधक सतीश दुबे ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *