नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त को लारेन्श विश्नोई के नाम से धमकी भरा मिला पत्र

बिल्थरारोड। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त को लारेन्श विश्नोई के नाम से 10 करोड़ रुपये फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने दिनेश कुमार गुप्त ने थाना उभांव प्रभारी को लिखित तहरीर देकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की मांग किया है। इस सम्बंध में चेयरमैन प्रतिनिधि श्री गुप्त ने बताया कि हमारे दुकान के मुनिब को डाकिया द्वारा यह पत्र दिया गया। जब लिफाफा खोलकर पढ़ा तो इस पत्र में लारेन्श विश्नोई के नाम से 10 करोड़ की फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी है। उन्होंने ने थाना प्रभारी उभांव को शिकायती पत्र देकर  जानमाल का खतरा बताते हुए अपनी सुरक्षा की मांग किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *