सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के वर्गीकरण के फैसले के विरोध में भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

बिल्थरारोड। सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण वर्गीकरण के फैसले के विरोध में बसपा के अलावा अन्य दलों के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारत बंद करने के  शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चौकियामोड़ स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के सामने जमकर प्रदर्शन किया। लगभग डेढ़ घण्टे आवागमन बाधित रहा। किन्तु नगर में दुकानें खुली रही ।  सपा नेता  डॉ अनुराग गर्ग उर्फ संतोष राम ने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने राज्यों को आरक्षण के लिए कोटा के भीतर कोटा बनाने का अधिकार  यानी सब कटैगरी बनाने का अधिकार दिया है।इसके साथ ही अनूसूचित जाति जनजाति के लिए क्रीमी लेयर का सिद्धांत भी इन जातियों पर लागू करने की बात कही है।जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक है तथा बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करने की साजिश है।हम लोग इसका पुरजोर विरोध करते है ।संविधान को बचाने के लिए हम संवैधानिक एवं शांति पूर्ण तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार है।  भारत बन्द में बसपा नेता जनार्दन सिंह यादव, दुर्गेश अम्बेडकर, मुन्ना, विनोद सेहरा, दिनेश कुमार, अस्वनी कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *