मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आरक्षी ने स्वालंबन तथा सुरक्षा की जानकारी दी :

बिल्थरारोड। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को तुर्तीपार ग्राम में उभांव थाना की महिला आरक्षी निकुंबला और संध्या शर्मा ने महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबन तथा सुरक्षा की जानकारी दी। महिला आरक्षी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहयोग व सुरक्षा प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान महिलाओं ने महिला सुरक्षा के संबंध में अनेक सवाल पूछे, जिसका उन्होंने समुचित जवाब देकर महिलाओं को संतुष्ट किया। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षा के प्रति सचेत रहने का सुझाव दिया। उन्होंने महिलाओं को पूर्ण सहयोग व सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
