आगामी 7 सितंबर को होने वाले सन्त शिरोमणि गणीनाथ जी महाराज जन्मोत्सव समारोह को सफल बंनाने के लिए की गई बैठक



बिल्थरारोड ।स्थानीय नगर के पुलिस चौकी के पीछे मद्धेशिया धर्मशाला के लिए प्रस्तावित भूमि पर आगामी 7 सितम्बर को होने वाले श्री श्री 1008 संत शिरोमणि बाबा गणीनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव समारोह के लिए नगर चेयरमैन के आवास पर मद्धेशिया समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समारोह को सफल बनाने के लिए विचार- विमर्श किया किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। पूजनोत्सव के बाद आयोजन समिति अध्यक्ष व नपं के चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की अगुवाई में हाथी-घोड़ा संग नगर में बाबा गणीनाथ जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। मद्धेशिया सेवा समिति व मद्धेशिया युवा मंच के देखरेख में देर शाम भक्ति जागरण का भी आयोजन होगा। जिसमें सैकड़ों वैश्य समाज की महिलाएं और पुरूष शामिल होंगे। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, चन्दन गुप्ता, धन्नू रामनारायण, अमित, गणेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, किशन, अतुल, राजकुमार, अवधेश, रमेश गुप्ता, गोरख, पवन, चुन्नू सोनू, मोनू मित्तल आदि मौजूद रहे।
