नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना पर बुधवार के देर शाम लगभग 7 बजे एसपी ने घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।घटना के सम्बन्ध में पीड़िता की मां का आरोप है कि बुधवार की पूर्वाह्न 11 बजे वह अपनी छोटी बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल गई हुई थी। इसी बीच उसका पड़ोसी उसकी 13 वर्षीय बच्ची को अपने घर में बुलाया। बच्ची के घर में आने से मना करने पर उसने जबरदस्ती घर में खींच ले गया। इस दौरान उसने उसके साथ गलत काम किया। मां का कहना था कि जब वह वापस घर पहुंची तो घर में बच्ची नहीं मिली। मैंने उसे पुकारा तो पड़ोसी के छत के बारजे पर उसका हाथ लटके देखा। मां का कहना है कि जब वह बच्ची से इस सम्बन्ध में पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई।
