10 वर्षीय बालक का नहर में मिला शव, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अठगावां गांव के समीप नहर में शनिवार की सुबह एक 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के भदौरा तरछापार गांव निवासी पवन राजभर 10 वर्ष ट्रैक्टर- ट्राली पर बैठकर घूमता रहता था। शुक्रवार के अपराहन 3 बजे घर से घर से निकला था। देर रात तक घर नही आया। शनिवार के सुबह शौच करने गए कुछ लोग अठगावां गांव के समीप नहर में एक 10 वर्षीय बालक का शव देखा। जिसे देख ग्रामीण ढंग रह गया। इसकी सूचना उभांव पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुँचकर बालक के शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त में जुट गई। जिसकी पहचान लगभग 4 घण्टे बाद पवन पुत्र नागेन्द्र राजभर निवासी भदौरा तरछापार के रूप में हुई।परिजनों के अनुसार पवन सर्ट और पेंट पहनकर निकला था। किन्तु शनिवार को जब पवन का नहर में शव मिला तो वह सिर्फ चढ्ढी पहना हुआ था। तथा शरीर पर चोट के निशान है। जिसको लेकर लोगो द्वारा अनहोनी होने की आशंका जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
