थाना उभांव पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कर कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटर साईकिल बरामद किया

बिल्थरारोड।पुलिस अधीक्षक एस0 आनन्द के आदेश के अनुपालन में जनपद में अपराध पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण में गुरुवार को थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता ।जानकारी के अनुसारप्रभारी निरीक्षक उभांव डी के श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 पंकज सिंह मय हमराह को गुरुवार की सुबह मुखबीर की सूचना पर नरला चट्टी नहर पटरी स्थित ग्राम हल्दीरामपुर में 03 शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोर 03 अदद चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किये गये जिनका नाम क्रमशः 1. विनीत राजभर S/O रामानन्द राजभर निवासी मसुरिया थाना भीमपुरा जनपद बलिया 2. संजीव कुमार पुत्र बब्बन प्रसाद निवासी मकदूमपुर थाना उभांव जनपद बलिया 3. सन्नी गिरी पुत्र नन्दलाल गिरी निवासी सुरजीपुर थाना उभांव जनपद बलिया बताये। जिनके कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटर साइकिल 1. मो0सा0 स्पेलेन्डर व रंग काला चेसिस नं0- ग्लाइन्डर मशीन से खुरचकर पेन्ट किया हुआ है। पूछ ताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने तथा अपने साथियों के भौतिक लाभ के लिए विभिन्न जनपदों में मोटर साइकिलों की चोरी की वारदात करते हैं तथा उसे नाव के द्वारा सरयू नदी पार कराकर बिहार प्रान्त में बेचते है। उससे प्राप्त धन से अपने भौतिक संसाधन की पूर्ति करते है। उपरोक्त बरामद चोरी की मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में पूछ ताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि 1.हीरो स्पेलेन्डर मोटर साइकिल रसड़ा कस्बे से जून 2022 में चोरी किया था जबकि 2. पल्सर मोटर साइकिल सिकन्दरपुर कस्बे से अक्टूबर वर्ष 2023 में चोरी किया था। तथा तीसरी डिस्कवर मोटर साईकिल थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी से पिछले वर्ष जून 2022 को चोरी किया था। आज उपरोक्त तीनों मोटर साइकिलों को बेचने के लिए सरयू नदी के किनारे लेकर जा रहे थे जहाँ से नदी पार कर बिहार प्रान्त में ले जाकर बेचते कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये। उक्त चोरी की मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में अभियुक्तगणों द्वारा बतायी गयी सूचना तस्दीक की गयी जो सही पायी गयी। मौके से अभियुक्त का एक साथी चोरी की मोटर साइकिल के साथ भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बंधित धाराओं में मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई पंकज कुमार सिंह , का. अच्छेलाल , का. मनीष जायसवाल, हे0कां0 कन्हैया यादव , कां0 अमित पटेल थाना उभांव जनपद बलिया ।
