संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये पवन राजभर 11वर्ष के मामले में उसके पिता ने उभांव पुलिस को एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया

बिल्थरारोड।  उभांव थाना क्षेत्र चन्दायर कला गांव के समीप बीते शनिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये पवन राजभर 11 वर्ष के मामले में एक नया मोड़ प्रकाश में आया है जब उसके पिता ने पुलिस को एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि इस घटना को हिमांशु यादव  पुत्र जादू यादव ग्राम भदौरा तरछापार ने हमारे पुत्र की निर्मम हत्या कर घटना को अंजाम दिया है, तहरीर में मृतक के पिता नागेन्द्र राजभर का आरोप है कि उसकी पुत्री को आरोपी परेशान करता था और छेड़खानी करने का प्रयास करता था। यही नहीं इसी कारण मैंने अपनी पुत्री को अपने पुस्तैनी घर बिहरा मठिया जो सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में है वहां पहुंचा दिया था और घटना के एक दिन पहले आरोपी ने वहां पहुंच कर छेड़खानी करने की कोशिश किया विरोध करने पर मारपीट की तथा घर वालों को जान से मारने की धमकी देकर आया था। और उसी दिन हमारा लड़का पवन भी शाम को गायब हो गया जिसके अगले दिन गांव से 4 किलोमीटर दूर चंदायर कला गांव के समीप संदिग्ध अवस्था मे पवन का शव मिला।खबर लिखे जाने तक  उभांव पुलिस द्वारा मृतक के पिता की तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *