विश्व योग दिवस पर RSS की प्रभात शाखा में योग शिविर, 56 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

बिल्थरा रोड (बलिया)। विश्व योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बिल्थरा रोड नगर की स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अशोक गुप्ता ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान बाल स्वयंसेवक अमन ने भारत माता पर आधारित सुंदर गणगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं जिला प्रचार प्रमुख आलोक गिरि ने योग को व्यक्ति के स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और समरस समाज की स्थापना के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया।
योग शिविर में कुल 56 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर नगर संघचालक संजय जी, नगर कार्यवाह पवन जी, सह नगर कार्यवाह सर्वजीत जी, विजय जी, शाखा कार्यवाह डॉ. राघवेन्द्र जी, अजय पटेल, प्रदीप सोनी, गोरख मद्बेशिया, कमलेश गुप्ता, सुरेश मद्बेशिया, संजय मद्बेशिया, अश्विन, आदित्य, सुजित, अमन, पवन, अंश सहित उद्घोष प्रमुख रौशन वर्मा एवं बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन परम पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष संघ प्रार्थना के साथ हुआ। शाखा विकिर के पश्चात पूरा प्रांगण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *