शरीर को स्वस्थ रखने के योग बहुत ही जरूरी है- डॉ राकेश कुमार सिंह

बिल्थरारोड। विश्व योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को  तहसील , निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा  बीआरसी कार्यालय, थाना उभांव,नगर का हृदय स्थल कहा जाने वाला रामलीला मैदान के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील के अधिकारी व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में चन्द्रशेखर उद्यान में, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर  डॉ राकेश सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के योग बहुत ही जरूरी है । योग शरीर मे प्रतिरक्षण क्षमता को बढ़ा देता है जिससे शरीर में विकार उत्पन्न नही होता है। कहा कि योग हमारी प्राकृतिक चिकित्सा की सबसे कारगर पद्धति रही है ।  नियमित योग करने से सर्वाधिक रोगों के होने से बचाव किया जा सकता है।  ससना बहादुरपुर स्थित एमएमडी पब्लिक स्कूल पर प्रिंसिपल वेदप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में व नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक सतीश दुबे के नेतृत्व में विद्यालय स्टॉप द्वारा योगाभ्यास किया गया। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल कीड़िहरापुर में प्रधानाचार्या दीपा पाल, सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव के मैदान में चेयरमैन डॉ जेआर मिश्र व  प्रिंसिपल शीला मिश्रा के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया।  विद्यालय के स्टॉप के अलावा कसक्ष 1 से 5 तक के बच्चों ने योगाभ्यास किया।जिसमे योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।इस मौके पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक  द्वारा विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं और अन्य स्टॉप को योगाभ्यास कराया गया। आरएसएस द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम का सुभारम्भ डा०साहब, भारत माता व गुरु जी के चित्र पर नगर कार्यवाह पवन जी व सह नगर कार्यवाह अजय जी ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर किया व योग का संचालन शारीरिक प्रमुख अशोक जी व आदित्य जी के द्वारा हुआ।कार्यक्रम में उपस्थिति- जिला सम्पर्क प्रमुख अमित जी, नगर कार्यवाह पवन जी, सह नगर कार्यवाह अजय जी, शारीरिक प्रमुख अशोक जी,सेवा प्रमुख हेमंत जी,प्रचार प्रमुख  प्रदीप जी, सायं कार्यवाह आदित्य जी, सर्वजीत जी,प्रवीण जी, सुजित जी, आशुतोष जी, गोरख जी, कमलेश जी, विवेक जी, संतोंष जी, डा० गणेश जी,कतार जी,पिन्टू जी, सुरेश जी, जय शिव जी, पंखुड़ी, अर्पिता आदि काफी संख्या में स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *