जुम्मे की नमाज व आगामी त्यौहार को लेकर के सीयर चौकी में बैठक संपन्न

बेल्थरा रोड उप जिलाधिकारी निशांत उपाध्याय व इंस्पेक्टर विपिन सिंह के द्वारा आगामी त्यौहारों व जुमे कि नमाज के दृष्टिगत सीयर चौकी में शुक्रवार को शांति समिति के लोगो के साथ बैठक की गई। बैठक में त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी। उप जिलाधिकारी ने सभी धर्मगुरुओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करें। उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि त्यौहार को देखते हुए अभियान चलाकर साफ-सफाई कराये। उन्होंने ईदगाह पर खराब हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए और कहा कि नगर मे यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनी रहे। त्यौहार के दौरान विद्युत आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी को भी किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।

इंस्पेक्टर उभाँव ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नगर वासियो से अपील करते हुए कहा कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर सभी लोग सद्भाव का परिचय दें। इस अवसर पर सीयर चौकी प्रभारी, विद्युत अवर अभियंता हरी प्रताप ,देवेंद्र कुमार, प्रशांत जायसवाल मंटू, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, राम मनोहर गांधी,सुनील टिंकू, सद्दाम,सतीश,आतिफ जमीर, मोहम्मद उज्जैर, नैयर आजम, कम्मू लारी, मजहर भाई, फैजुल्ला आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *