हिट वेब से बचाव व निदान के लिए सीएचसी सीयर में आपात वार्ड में व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ- अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह
बिल्थरारोड। दिन निकलते ही आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों से आमजन बेहाल हो गया है। हिट वेब और लु के थपेड़े से शिकार मरीजो के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पूरी तरह से मुस्तैद है। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन वार्ड पूरी तरह से तैयार है। जिसमे कूलर आइस पैक आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही ठंडे पानी की व्यवस्था और ओआरएस काउंटर भी एक है। दवाईयों की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हीट वेब और लू के थपेड़े के चपेट में आने पर बुखार और उल्टी -दस्त हो सकता है। इस मौसम में जरूरी कार्यो से ही घर से बाहर निकले। कहा कि सभी लोग पानी अधिक से अधिक पीए। खासकर छोटे बच्चों को इस मौसम में बचने की जरूरत है।परन्तु स्कूल खुलने के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने मजबूरी हो गया है। दोपहर तक गर्मी का असर इस कदर बढ़ रहा है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। जिसके चलते सड़कें सूनी हो रही है, तो वहीं बाजारों में ग्राहकों के न पहुंचने पर बाजार में सन्नाटे की स्थिति पैदा हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का भी कहना है कि इस साल अप्रैल और मई भीषण गर्मी के साथ ही लू भी चलेगा। बता दें कि लू भरी गर्मी दिन निकलते ही शुरू हो रही है। दोपहर के 12 बजते-बजते तो हाल यह हो जा रहा है कि तपती धूप में जरूरी काम से ही निकल रहे है। कई दिनों से आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने लोगों की हालत खराब करनी शुरू दी है।


