सुबह-सुबह बेल्थरा रोड रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश सनसनी!

बिल्थरारोड। मडुवाडीह- भटनी रेल मार्ग पर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के उत्तर सोनाडीह ढाला का नया बन रहे रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह में शौच करने जा रहे थे इसी बीच रेलवे लाइन पर एक युवती का शव कटा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना लोगो ने सम्बंधित पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुँच गयी। अभी युवती के शव की पहचान नही हो सकी है। वह नीले रंग का सूट सलवार पहनी हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *