भीमपुरा थाना क्षेत्र के किड़िहरापुर गांव में विद्युत कांट्रेक्टर व उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक भाई की गंभीर हालत देखते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बिल्थरारोड के किड़िहरापुर निवासी राणा प्रताप सिंह विद्युत विभाग के कान्ट्रेक्टर का कार्य करते हैं। जमीनी विवाद को लेकर उनका अपने पट्टीदारों से विवाद चलता रहा है। लगभग 2 माह पूर्व इसको लेकर उनके पट्टीदारों ने उन्हें लाठी डंडे से मारपीट दिया था। जिसमें उनके हाथ की एक उंगली टूट गई थी।
घटना के सम्बन्ध में राणा प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में विद्युत विभाग द्वारा गांव में विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। विभाग की इस छापेमारी का कारण विपक्षी मुझे मान रहे हैं। बताया कि सोमवार की सुबह मै अपने भाई नीरज प्रताप सिंह, पंकज प्रताप सिंह व विजय पाल सिंह के साथ आलू की बुआई के लिए अपने खेत जा रहे थे कि तभी विपक्षीगण राड आदि लेकर हमारे उपर हमला कर दिया। जब मेरे बड़े भाई पंकज प्रताप सिंह ने बीच बचाव किया तो विपक्षियों ने उन्हें बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उनके सिर व हाथ में काफी चोटें आई। राणा प्रताप सिंह का आरोप है कि पूर्व की घटना जिसमें उसकी अंगुली टूट गई थी, के मामले में भीमपुरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न करने से विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। राणाप्रताप ने भीमपुरा पुलिस से इस मामले में विधिक कार्रवाई की मांग की है ताकि उनकी जानमाल की सुरक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *