तरक्की का सपना देखने वाले होनहार कभी जीवन मे असफल नही होते- सीओ मोहम्मद फहीम अहमद


बिल्थरारोड। समाज के अन्दर अनेक तरह की प्रतियांगिताए होती हैं, और उसी से ऐसे-ऐसे होनहार निकल जाते है जो अपने माता-पिता, गुरुजन एवं अपने क्षेत्र व जिला का नाम रोशन करते हैं। ठीक उसी प्रकार स्कूलों के पठन-पाठन की है जिसमें सर्वाधिक नम्बर पाने वाले जब पुरस्कृत होते हैं तो उनका उत्साहवर्धन होता है। उक्त बातें पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम अहमद न्यू सेन्ट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रांगण में उत्कृष्ट बच्चों को बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण करने के दौरान कही।उन्होने कहा कि पठन-पाठन भी एक प्रतियोगिता है। इसे प्रत्येक बच्चे को प्रति स्पर्धा के रुप शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। तरक्की का सपना देखने वाले जीवन में कभी असफल नही होते। कहा कि जिन बच्चों को पुरस्कार नही मिला है। उन्हें फिर से मेहनत करनी चाहिए ताकि अगले सत्र में उनका भी नाम पुरस्कार पाने की सूची में आ जाय। उन्होने स्कूल के अनुशासन व ब्यवस्था को सराहा, कहा कि निश्चित ही यह स्कूल अपनी मुकाम को अवश्य हासिल करेगा। ऐसी मेरी शुभकामना भी है।स्कूल के प्रबन्धक सतीश दूबे ने पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम अहमद कुरैशी का समय देने के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही सफल बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम अहमद को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मोनिका दूबे, रुमिता शर्मा, आशिया, इशरत, अक्षिता, रौनक परवीन, सृजन राय, शिफा शागिल, आंचल, शालिनी, उम्मे शबिहा, सुप्रिया जायसवाल, प्रतिमा शर्मा, रेखा शाही, जयेन्द्र पाण्डेय, ऋषि, राकेश जायसवाल, रविशंकर चैबे, तहसीन, सुजीत गुप्ता, राजीव गुप्ता, संध्या सिंह, नीलम, प्रगति, नेहा, सत्येन्द्र मौर्य, अकरामुल्लाह, किशन जायसवाल, एम. के. पाण्डेय, घनश्याम यादव, अनुराग मिश्रा, अमर प्रताप सिंह, विशाल मद्धेशिया, उदितराज गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया।
