भारत के वैभव को पुनर्स्थापना के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है- सहजानन्द राय

बिल्थरारोड। नगर में भाजपा का केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि भारत के पुराने वैभव को पुनर्स्थापना के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है मोदी जी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में राममंदिर निर्माण व जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर  भारतीयों  की इच्छाओं को पूरा करने का काम किया। कहा कि रेलवे से लेकर सड़क, एक्सप्रेस-वे सब जगह विकास के कार्य दिखाई दे रहा है। इसलिए 2024 के चुनाव में कार्यकर्ता घर-घर जाकर देश भर में चल रहे विकास कार्यों को लोगों के बताने का कार्य करें।लोकसभा सलेमपुर सांसद व भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा अपना प्रत्याशी बनाने के लिए सर्वे करती है। अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करती है। तब कहीं जाकर प्रत्याशी का चयन होता है। कहा कि जब आप सब के कहने से ही मै प्रत्याशी बना तो अब आपकी ही यह जिम्मेदारी है अपने प्रत्याशी को जीतने की। सांसद ने स्पष्ट किया कि मैने अपने कार्यकाल में कभी किसी का न विरोध किया है। न किसी को नजर अंदाज किया है। कहा कि जो भी मेरे पास आया काम से आया उसे कभी निराश नहीं किया। इस दौरान पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्वमंत्री छट्ठू  राम, ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, चुन्नू सिंह , देवेंद्र गुप्ता, विनय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *