उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर किया लूट, तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। थाना उभांव क्षेत्र में इन दिनों चोरी ,छिनैती की घटनाएं आएदिन घटित हो रही है।  शनिवार को जमुआव नहर के पास दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक से मोबाइल और नकदी लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी ग्राम तेलमा जमालुद्दीनपुर (जल्दीपुर), थाना उभांव, अपनी बहन सुस्मिता यादव को छोड़ने बलिया गया था। लौटते वक्त  शनिवार के अपराहन जमुआंव नहर के पास पुलिया से लगभग 200 मीटर उत्तर पहुंचते ही  पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात लोग अचानक सामने आ गए।पीड़ित ने बताया कि जैसे ही उसने अपनी बाइक रोकी, बदमाशों ने भी बाइक रोककर एक ने हथियार दिखाकर उसके हाथ से दो मोबाइल फोन (IMEI नंबर 1: 18**************, IMEI नंबर 2: 86**************) और लगभग पाँच हजार रुपए और जरूरी कागजात आधार कार्ड  लूट लिए।
पीड़ित का आरोप है कि तीनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी और उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। इस वारदात में पीड़ित को जान का खतरा बताया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर संख्या 0142/2025 को दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 304(2) और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।उभांव इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह  ने बताया कि  पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ।मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *