पिकप के चपेट में आने से युवक की मौत
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नगरा मार्ग पर अवाया गांव के समीप सोमवार को पिकप के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के टंगुनिया गांव निवासी बजरंगी राजभर 32 वर्ष बाइक से चौकियां की तरफ आ रहा था अवाया गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रही पिकप गाड़ी के चपेट में आ गया। जिससे बजरंगी गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
