स्टैंड फैन में प्रवाहित हो रहे करंट के चपेट में आने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तरछापार गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे स्टैंड फैन को हटाते समय करंट की चपेट में आने से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तरछापार गांव निवासी लक्ष्मी वर्मा 46 वर्ष अपने घर पर गुरुवार की सुबह 8 बजे लोहे के स्टैंड फैन को दूसरे जगह हटा रहे थे। तभी वे पंखे में प्रवाहित हो रही बिजली के चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें आनन फानन में परिजनों द्वारा सीएचसी सीयर लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने लक्ष्मी वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी सीएचसी सीयर पहुँच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। ये बाजार में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।


