बिल्थरारोड तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 92 मामलों में 5 का मौके पर निस्तारण

बिल्थरारोड। तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के समाधान दिवस में नही आने से फरियादी मायूस दिखे और कुछ वापस चले गये। जिसके चलते सीडीओ प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को संदर्भित कर दिया। इनमें राजस्व, खाद्यान, पुलिस, विद्युत और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। समाधान दिवस में सिधौली के ग्राम प्रधान पति रामानन्द यादव ने देई माई के जमीन पर अमृतवन लगाने पर एक व्यक्ति द्वारा रोके जाने सम्बन्धी शिकायती पत्र दिया। विगह जमीन विगह के ग्राम प्रधान देवानन्द राव ने प्राथमिक विद्यालय के जमीन और खेल मैदान पर किये गए अतिक्रमण को हटाने ने लिए शिकायती पत्र दिया, दोथ प्रधान आशुतोष यादव ने चकरोड व खेल मैदान पर अतिक्रमण वक्त शिकायती दिया,परसिया गांव के एक व्यक्ति द्वारा गांव के कुछ लोगो द्वारा नाले पर अवैध कब्जा करने का शिकायती पत्र दिया गया। विनोद यादव मानव ने फेसबुक पर फर्जी आईडी के सम्बंध शिकायत किया, रामपुर उधरन निवासी वीरेन्द्र यादव ने नाला पर अतिक्रमण को लेकर शिकायती पत्र दिया। सीडीओ प्रवीण वर्मा ने समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कुछ प्रार्थना पत्रों को मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के लिए सुपुर्द किया गया।उन्होंने प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह, क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैस, एसीएमओ , तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नगरा विनय वर्मा, सीडीपीओ सरस्वती शाक्या, संजय श्रीवास्तव पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
