बलिया में हरतालिका तीज का अवकाश
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) रमेश सिंह ने जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत महाविद्यालयों एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हरतालिका तीज का अवकाश उन महिला शिक्षिकाओं, छात्राओं के लिए 30.08.2022 को घोषित किया है, जो व्रत करेगी। साथ ही उन्हें अगली तिथि 31.08 2022 को पूर्वान्ह 11.00 बजे तक विद्यालय में पहुंचने की छूट रहेगी।
