यूनाइटेड क्लब मोड़ पर मिला अज्ञात युवक, जिला अस्पताल में मौत  पुलिस कर रही शिनाख्त !

बिल्थरारोड। छठ पूजा के दिन सोमवार की भोर में नगर पंचायत बेल्थरारोड के वार्ड नंबर 03 स्थित यूनाइटेड क्लब गली मोड़ के पास एक अज्ञात युवक नशे की हालत में बेसुध पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सीयर चौकी को दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मुकेश यादव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे और मानवीय पहल दिखाते हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां  डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर किया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है तथा उसने बादामी रंग का शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। शव को मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखा गया है और शिनाख्त का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *