बूथ पर एक एक मत को सहेजने में लग जाय सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता- एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू
बिल्थरारोड। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के सलेमपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर के राधिका मैरेज हाल में गुरुवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए एमएलसी पप्पू सिंह ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर लग जाय। जिस बूथ पर पार्टी कमजोर है। वहाँ पर बूथ अध्यक्ष और अन्य सभी कार्यकर्ता एक एक मत सहेजने में लग जाय। वही नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर परचम लहराने के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लग जाय। इस मौके पर रविशंकर सिंह पिक्कू ,जितेंद्र सिंह, दिपु सिंह ,अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, मण्डल अध्यक्ष शशिप्रकाश चौरसीया , पंकज मिश्र, आलोक गुप्ता,दिनेश्वर सिंह , मृत्युंजय गुप्ता, अरून कुमार तिवारी ,राम मनोहर गांधी, छट्ठू सिंह , रणजीत कुशवाहाआदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार गुप्ता व संचालन प्रमोद सिंह ने किया।



