फार्मेसी कालेज व अन्य प्रोफेशनल कोर्स के लिए नए भवन के निर्माण हेतु एमएमडी ग्रुप के चेयरमैन प्रतीक राज सिंह ने किया भूमिपूजन

बिल्थरारोड। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली एमएमडी ग्रुप ऑफ इंस्टीटीयूशन के चेयरमैन प्रतीकराज सिंह ने शुक्रवार को फार्मेसी कालेज के लिए नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतीक राज सिंह ने कहा कि इस ग्रुप के द्वारा स्थापित एसएस बापू पालीटेक्निक कालेज में विभिन्न ट्रेड में और एम एम डी पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 12 वी तक कि शिक्षा बच्चों को सुयोग्य अध्यापकों के द्वारा शिक्षा देंकर उनके भविष्य को सवारा जा रहा है। साथ ही युवाओं को डीफार्मा और बीफार्मा की शिक्षा देने के लिए फार्मेसी कालेज और अन्य प्रोफेशनल कोर्स के पढ़ाई के लिए भवन बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया। जो जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगा। फार्मेसी की मान्यता जल्द ही मिल जाएगी। लगभग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। और एडमिशन होने लगेगा। कहा कि क्षेत्र में बच्चों को फार्मेसी की अच्छी शिक्षा न मिलने के कारण मेरे द्वारा फार्मेसी कालेज की स्थापना की जा रही है। जहाँ पर सुयोग्य विषय विशेषज्ञों के द्वारा शिक्षा दी जाएगी। भूमिपूजन के मौके पर एम एम डी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ वेदप्रकाश तिवारी, एसएस बापू पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल प्रमोद गुप्ता, कुँवर बहादुर सिंह, राजन सिंह, ऋषि सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *