सीबीएसई बोर्ड के 10 वी के आये परिणाम में सेंट्रल पब्लिक स्कूल बेल्थरारोड के छात्रों ने अपना परचम लहराया





बिल्थरारोड।सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जिसमे शानदार प्रदर्शन कर जिले में न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र अव्वल रहे। विद्यालय के छात्र ओम मिश्रा ने 10वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं निधि प्रजापति ने 96.2% हासिल किया, वहीं आनंद मिश्रा ने 94.6% अंक अर्जित किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रिसिंपल व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्रों को बधाई दीं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ओम मिश्रा शुरु से ही पढ़ाई में अव्वल रहे, अपनी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से उन्होंने इतने अच्छे अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
