भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा के मद्देनजर नजर पुलिस चौकी पर बैठक

बिल्थरारोड। पूर्व की भांति नगर में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा 1 जुलाई को निकली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर नजर सीयर पुलिस चौकी पर बुधवार को मन्दिर के पुजारी व गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह ने शोभायात्रा की गाइड लाइन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा पूर्व में जिस प्रकार निकलती रही है वैसे ही शांतिपूर्ण ढंग से निकलेगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज मदनलाल, रामकुमार दास नागा बाबा, मौनी बाबा, मन्दिर के व्यवस्थापक प्रदीप जायसवाल, सन्तोष मद्धेशिया, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *