होली पर अपराधियों पर सख्त नजर, उभाँव पुलिस ने किया फ्लैग मार्च!

उभाँव (बलिया)। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में नरेश मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च चौधरी चरण सिंह तिराहा से शुरू होकर मेन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन तक निकाला गया। इस दौरान सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रास्ते में दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
त्योहार के मद्देनज़र बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि होली के नाम पर हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *