जमीन विवाद में पुलिस पर हमला, घायल हेड कांस्टेबल की तहरीर पर छह नामजद


बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के चक हबसापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि गांव में जमीन संबंधी मामले की जांच के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान हुए विवाद में हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
घटना के बाद पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी

गूगल सांकेतिक AI फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *