सत्ता को जनसरोकार से मतलब नहीं, पीडीए जाग गया है, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी पीडीए पखवारा कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम सभा अवाया में पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ । गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर सपा के सलेमपुर लोकसभा प्रभारी ने कहा सरकार को जनता के सरोकारों से मतलब नही 10बर्ष में 80 करोड़ जनता को राशन के भरोसे छोड़ दिया है ,इसलिए आस्था के आड़ में छिपने में लगी है। जनचौपाल को पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय अंचल ,जिलाउपाध्य कामेश्वर सिंह ,राजन कनोजिया, चथु चौरसिया,पतिराम यादव बिरंदर राजभर,संजय राजभर एडवोकेट,बलबीर यादव ,जनार्दन यादव ,बीरेंद्र यादव आदि लोगो ने संबोधित किया ।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बासपारी व संचालन अमलेश कनोजिया ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *