शुक्रवार शाम उभांव में नवागत क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक का पैदल रूट मार्च, चौधरी चरण सिंह तिराहा से सीयर चौकी तक सुरक्षा का संदेश !

बिल्थरा रोड
थाना उभांव क्षेत्र में नवागत क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक ने शुक्रवार की शाम एक्शन मोड में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

रूट मार्च की शुरुआत चौधरी चरण सिंह तिराहा से हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन तक पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम सीयर चौकी तक पैदल मार्च करती रही।
इस मौके पर मुकेश कुमार (चौकी प्रभारी, सीयर), प्रेम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।
क्राइम इंस्पेक्टर ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
शुक्रवार शाम निकले इस रूट मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा का मजबूत संदेश गया और आमजन में विश्वास का माहौल बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *