मधुबन ढाला क्रासिंग 19 C का वैरियर खोलते समय एक तरफ का वैरियर लॉक होने से लगभग एक किलोमीटर लगा जाम

बिल्थरारोड।  स्थानीय रेलवे स्टेशन के मधुबन ढाला रेलवे क्रासिंग संख्या 19 C का रेलवे फाटक का वैरियर  ट्रेन चली जाने के बाद गेटमैन द्वारा खोलते समय एक तरफ का लॉक हो जाने से मधुबन ढाला पर  लगभग एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। जिसके चलते वाहन चालकों , राहगीरों को लगभग 30 मिनट तक दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के अपराहन लगभग 4 बजे  दुर्ग एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस के बेल्थरारोड स्टेशन पर आने पर मधुबन रेलवे क्रासिंग का वैरियर गेटमैन द्वारा बंद कर दिया गया।5 मिनट बाद ट्रेन के चली जाने के बाद गेटमैन द्वारा वैरियर खोले समय पश्चिम तरफ का  गेट वैरियर उठ गया परन्तु पूरब तरफ का गेट वैरियर लॉक हो गया। जिससे मधुबन मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। 10 मिनट बाद गेटमैन द्वारा लॉक खोलकर दूसरे तरफ का वैरियर उठाया गया। उसके बाद धीरे धीरे आवागमन शुरू हुआ। जाम के कारण वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *