कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, दोनों पैर कटे

बिल्थरा रोड।
रेलवे स्टेशन बिल्थरा रोड के पास कृषक एक्सप्रेस से जुड़ी एक दर्दनाक घटना में मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ह्रदयपट्टी अहिलासपुर निवासी संतोष सिंह (54 वर्ष) पुत्र पारस नाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि घायल किसके साथ थे और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। उनके पास मिले आधार कार्ड के माध्यम से पहचान कर घर का पता पता चला, जिसके बाद परिजनों से संपर्क करने का प्रयास आसपास के लोगों द्वारा किया जा रहा है।
घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, वहीं लोगों ने पीड़ित के शीघ्र उपचार और मदद की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *