ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत, बेल्थरा रोड में उमड़ा तैलिक समाज का जनसैलाब !

बिल्थरा रोड (बलिया)
भारतीय तैलिक राठौर महासभा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष (बलिया) शिवकुमार प्रसाद गुप्ता के प्रथम आगमन पर बेल्थरा रोड के चौकिया मोड़ पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं के साथ तैलिक समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान तैलिक साहू सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह के उपरांत जिला अध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद गुप्ता ने चौकिया मोड़ स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण साफ झलकता रहा।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद गुप्ता, महिला मोर्चा की भाजपा जिला अध्यक्ष एवं संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता, तैलिक साहू सेवा समिति के संरक्षक शशिकांत गुप्ता, समिति अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, अरविंद गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, चंदन गुप्ता, धर्मनाथ गुप्ता, वेद गुप्ता, विनय गुप्ता, अजय गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, राम मनोहर, गांधी सभासद बिजेंद्र गुप्ता, भाजपा मालीपुर मंडल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, रोमी गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने तैलिक समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *