सीयर ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में निकला ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा


बिल्थरारोड / सीयर ब्लॉक से रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से बाइक जुलूस के रूप निकाला। जो सबसे पहले चौकिया मोड़ पर पहुंचा। यहां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने विनय सिंह, आनंद सिंह छोटू, दीपक सिंह, राजू सिंह, ध्रुप सिंह, चंदन सिंह, कर्णवीर सिंह, ताबीज, गोरख, लोहा सिंह
के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा हाथ में लेकर लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष किया। जिससे पूरा क्षेत्र को राष्ट्र प्रेम को भावना से ओतप्रोत हो गया। यहां से तिरंगा यात्रा बाइक जुलूस बस स्टैंड, मधुबन ढाला, देवेंद्र डिग्री कॉलेज, ससना बहादुरपुर, बनकरा, मलेरा सेमरी, भीमपुरा थाना, शाहपुर इब्राहिमपट्टी, सिउरी प्रेम रजा, मोहम्मदपुर उधरन, गौरा, पुरा खंदवा, मालीपुर, जमुआव, चौकिया मोड़, तीनमूहानी होते हुए रेलवे चौराहा के रास्ते डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस में विवेक मिश्रा,अभिषेक सिंह सोनू, संतोष, प्रवीण, शाहिद भाई, अभिनंदन, ओमप्रकाश सिंह, आयुष सिंह, शुभम, आशीष, समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
