उभांव : बच्ची से दुष्कर्म के मामले में किशोर गिरफ्तार !

बिल्थरारोड / उभांव थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रविवार की देर शाम एक किशोर किशोर द्वारा अल्प वयस्क बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं, बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। उभांव इस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम 12 वर्षीय किशोर ने 5 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। जबकि बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
