रफ्तार की मार—DAV स्कूल नए रास्ते पर भीषण टक्कर, अंशु चौरसिया रेफ़र, एक अन्य घायल !


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत DAV स्कूल नए रास्ते पर बृहस्पतिवार को  देर शाम तेज रफ्तार ने बड़ा हादसा करा दिया। बीबीपुर निवासी अंशु  चौरसिया, उम्र लगभग 27 वर्ष, पिता भोलू चौरसिया, अपनी टू-व्हीलर से लौट रहे थे कि सामने से आ रहे टेंपो से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अंशु का एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वे सड़क पर गिरकर तड़पते रहे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रेफ़र कर दिया।

उसी टेंपो में बैठे मर्यादपुर निवासी अनूप साहनी (30 वर्ष), पुत्र कतवारू, भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज सीयर CHC में चल रहा है।

भीषण टक्कर के कारण सामने वाला टेंपो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं।

अंशु की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *