बकायेदारों पर बिजली विभाग की सख्ती, 15 कनेक्शन काटे; ₹40 हजार की वसूली
बिल्थरा रोड। नगर के वार्ड नंबर-5 एवं शंकर मैरिज हॉल के आसपास शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ने बकाया बिजली बिलों को लेकर घर-घर जांच एवं वसूली अभियान चलाया।


अभियान के दौरान लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 विद्युत कनेक्शन काट दिए गए, जबकि करीब 40 हजार रुपये के बकाया बिल की वसूली की गई।
एसडीओ अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन में राहुल मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं के कनेक्शनों और बकाया बिलों की जांच की। कार्रवाई की खबर से बकायेदार उपभोक्ताओं में हलचल मची रही।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जांच और कनेक्शन काटने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
