बिल्थरारोड तारनपुर नहर में मिला लापता व्यक्ति का शव, परिजनों में कोहराम

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दीरामपुर ग्रामसभा के तारनपुर मौजे के नहर में 52 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त हल्दीरामपुर निवासी शिवबहादुर राजभर के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव बहादुर राजभर रविवार शाम से ही घर से निकले थे। परिजन काफी खोजबीन किये किन्तु पता नही चल सका। सोमवार के दोपहर राहगीरों ने तारनपुर के पास नहर में एक ज़हव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन भी पहुँचकर शव की पहचान शिव बहादुर राजभर के रूप में किया। समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बंध में सही जानकारी नही हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *