उभांव :भूमि विवाद में मारपीट 4 लोग घायल

बिल्थरारोड / उभांव थाना के हल्दीरामपुर सहिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हिंसक संघर्ष हुआ। जिसमें लाठी डंडे की चोट से अरविंद यादव (24), बेचन यादव (55), राम अवध यादव (50) और शैल कुमारी देवी (52) सभी ग्राम सहिया निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जख्मी अरविंद यादव, बेचने यादव और शैल देवी को सर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि राम अवध यादव को बाए हाथ और उंगली फ्रैक्चर बताया जा रहा है। जिन्हें डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जख्मी राम अवध यादव ने मामले की लिखित सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दिया है। जख्मी राम अवध यादव ने बताया कि उनके डेरा की भूमि पर उनका और विपक्षी दोनों का निर्माण कार्य चल रहा था। इस बीच उनके विपक्षी रामपति यादव के साथ करीब 10 संख्या में तेलमा गांव के कई दबंग और मनबढ़ लोग लाठी डंडे के साथ हमला बोल दिया। विरोध करने पर ईंट पत्थर चलाने लगे। जिससे सभी को गंभीर चोटें आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *