बिल्थरारोड पवन सुत सेवा समिति में नई कार्यकारिणी का गठन, 11 सदस्य चुने गए

बिल्थरा रोड (बलिया)।
स्थानीय त्रिमुहानी स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार की रात पवन सुत सेवा समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। समिति के संरक्षक श्री हनुमान जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला लिया गया।

बैठक में पुराने कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई 11 सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया गया। निर्णय हुआ कि समिति का हर कार्यक्रम और आयोजन अब इसी कार्यकारिणी की सहमति से होगा। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि समिति के बाहर का कोई भी सदस्य निर्णयों में हस्तक्षेप नहीं कर सकेगा।

नई कार्यकारिणी में शामिल सदस्य
संरक्षक पद पर पूर्व की भांति श्री गुलाबचंद मुनीब जी यथावत बने रहेंगे। अध्यक्ष पद पर समिति के आराध्य श्री हनुमान जी महाराज विराजमान रहेंगे।
कार्यकारिणी के 11 सदस्यों में –
राम जी प्रसाद जायसवाल, रामउग्रह शर्मा, कमला मास्टर, जयराम मंत्री, जयप्रकाश बरनवाल वैध, योगेंद्र मास्टर, गणेश जी, हेमंत शुक्ला, बलराम, राजेश गुप्ता (ड्राफ्ट मैन) और घनश्याम गुप्ता को शामिल किया गया है।

बैठक में उपस्थिति
बैठक के दौरान समिति से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे जिनमें पवन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, गोरख मद्धेशिया, संजय बरनवाल, मनोज वर्मा, दुर्गेश शर्मा, सोनू गुप्ता, कतवारू मौर्य (मौर्या कम्प्यूटर), बैजनाथ गुप्ता, पत्रकार धनंजय शर्मा और राजेश वर्मा प्रमुख रहे।

इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज व मंदिर के कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *