चौकियांमोड़ में ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर चला बुलडोजर

बिल्थरारोड । चौकियामोड़ पर न्याय पंचायत भवन के समीप ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ रविवार को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान अफरा- तफरी का माहौल रहा। ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया गया।एसडीएम देवेंद्र पांडेय, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह और उभांव थाना व नगरा पुलिस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।  किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।इस जमीन पर लंबे समय से अवैध रूप से दुकानें और पक्के निर्माण कर लिए गए थे। प्रशासन की कई बार की चेतावनी के बाद भी कब्जाधारियों  द्वारा जमीन खाली नहीं करने के बाद न्यायालय के आदेश पर  एसडीएम, तहसीलदार और उभांव नगरा पुलिस के देखरेख में जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। उनका कहना है कि अवैध कब्जा हटने से पंचायत भवन के जमीन और रास्ता चौड़ा होगा और आम लोगों को राहत मिलेगी। किन्तु कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों और ठेले खोमचे लगाकर जीविकोपार्जन करने वालो में मायूसी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *