परीक्षा देने निकली 10 वीं बोर्ड की छात्रा को भगा ले गया, तीन शिक्षकों के खिलाफ उभांव थाना में नामजद मुकदमा हुआ दर्ज

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एक स्कूल पर सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा को स्कूल के पूर्व शिक्षक द्वारा बहला फुसलाकर लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी को भगाने के मामले में उभांव थाना में तीन शिक्षकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के पिता के तहरीर पर दर्ज मुकदमा के अनुसार किशोरी बीते 25 फरवरी को 10 वीं की परीक्षा देने घर से निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसकी देर शाम तक तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। किशोरी की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।किशोरी के पिता के लिखित तहरीर पर उभांव पुलिस ने देर रात आरोपी पूर्व शिक्षक समेत भगाने में सहयोग करने वाले स्कूल के अन्य दो शिक्षकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उभांव इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *