बिल्थरारोड चार दिन पूर्व सऊदी कमाने गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
बिल्थरारोड। चार दिन पूर्व सऊदी में कमाने गए स्थानीय नगर के उमरगंज मुहल्ला के वार्ड नंबर 10 निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी 4 दिन पहले बिल्थरारोड से सऊदी में रियाद में नसीम अहमद 50 पुत्र कलाम गया था जो पलम्बर का काम करता था। सोमवार की शाम सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन के चपेट में आ गया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी।नदीम की शादी हो गयी थी। उसका 2 लड़का और एक लड़की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन एक सप्ताह में शव घर पर आने की उम्मीद जता रहे है।

