सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापिका की इलाज के दौरान निधन
बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय चकिया में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात प्रेमलता मौर्या की इलाज के दौरान हुए निधन की खबर मिलते ही शिक्षा क्षेत्र सीयर में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार प्रेमलता मौर्या उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल ढाला बहोरवा की निवासी थीं। उनके पति रमेश चंद वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी हैं। प्रधानाध्यापिका प्रेमलता मौर्या विगत दिनों सड़क हादसे में घायल हो गयीं थी। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। गुरुवार की देर रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में मातम का दौर पसर गया।सभी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

