कुस्ती दंगल का आरंभ शहीद हरिन्द्र यादव के बेटे आदित्य राज यादव व सत्यप्रकाश उर्फ बीरेंद्र यादव द्वारा कुश्ती का आरंभ किया
बिल्थरारोड / शहीद हरीन्द्र यादव राष्ट्र रक्षक ट्रस्ट अब्बासपुर कसेसर के तत्वावधान में अमर शहीद हरिन्द्र यादव की आठवीं पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन ग्राम दिलमन मधुकी पुर (अब्बास पुर), रूप भगवानपुर में किया गया। जिसमें उक्त कुश्ती में प्रदेश स्तर के महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया।
आयोजित दंगल के प्राग्राम में राहुल पहलवान गाजीपुर व लालू पहलवान वाराणसी बीच 7 मिनट का कुस्ती में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। रामशंकर अंतरराष्ट्रीय पहलवान गोरखपुर व सर्वेश पहलवान पूर्व जिला केसरी बलिया जिसमें दोनों पहलवान बराबर पर रहे। गोरखपुर व वाराणसी के बीच 5 मिनट का कुस्ती हुआ जिसमें गोरखपुर के अनिल पहलवान ने वाराणसी के नरसिंह पहलवान को पराजित कर दिया।
वाराणसी व बलिया के बीच 6 मिनट की कुस्ती में संतोष वाराणसी व अर्जुन बलिया के बीच मामला बराबर पर रहा, भोला वाराणसी व विनोद बलिया मामला बराबर पर रहा। गरूड़ पहलवान वाराणसी व अमित पहलवान मऊ के बीच मामला बराबर पर रहा। सत्यपाल पहलवान मऊ, धर्मराज पहलवान वाराणसी के बीच 5 मिनट कुस्ती में मामला बराबर पर रहा। नेहरू पहलवान वाराणसी व राहुल पहलवान बलिया तीन बार जिला केसरी रहे 7 मिनट की कुस्ती में दोनों पहलवान बराबर पर रहे। मनोहर पहलवान मऊ व दुर्गेश पहलवान बलिया के बीच 5 मिनट की कुस्ती बराबर छूटी।
महिला पहलवानों में 4 मिनट का कुस्ती कराया गया। हुआ जिसमें नीलम पहलवान ने अपना दाव पेंच लगाकर दो मिनट में ही प्रीति पहलवान को पराजित कर दिया।
कुस्ती दंगल का आरंभ शहीद हरिन्द्र यादव के बेटे आदित्य राज यादव व सत्यप्रकाश उर्फ बीरेंद्र यादव द्वारा कुश्ती का आरंभ किया गया।
इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक ग्राम सभा तेन्दुआ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यप्रकाश यादव उर्फ बीरेंद्र द्वारा हर वर्ष आयोजित किया गया था। स्वागत काक्षी में लाल बच्चन यादव, राममिलन यादव, हरिकेश यादव, राजेश यादव, एवं समस्त परिवार
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सपा अद्याशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव, नगर पंचायत नगरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम, एमएमडी स्कूल के प्रिंसिपल डा बेद प्रकाश तिवारी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख महासचिव अंगद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, बीर बहादुर यादव, रामाश्रय उर्फ फाइटर यादव, पूर्व प्रधान झब्बर यादव, प्रधान संघ सीयर के अध्यक्ष रामभवन यादव, प्रधान सज्जन पासवान प्रधान, अवधेश, अभिनव यादव, धर्मेन्द्र यादव सिपाही, बेचन यादव रेलवे, आनन्द यादव, रूद्र प्रताप यादव, केपी यादव, कृपाशंकर रक्षक, राजाराम यादव पहलवान, सोनू यादव, पिन्टू यादव सर आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था में भीमपुरा थाना के उप निरीक्षक संदीप यादव व आरक्षी रामानन्द तैनात किए गए थे।





