खड़े ट्रैक्टर ट्राली में ई रिक्शा ने मारी टक्कर चार यात्री समेत चालक हुआ घायल

बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के नगरा- चौकियां मार्ग पर आवाया भैरो मन्दिर के समीप शुक्रवार के अपराहन बाद लगभग दो बजे सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर – ट्राली से अनियंत्रित ईरिक्सा के पीछे से टकराने ईरिक्सा में सवार चालक समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर का डीजल समाप्त हो जाने के कारण सड़क के किनारे खड़ा ट्रेक्टर- ट्राली में नगरा के तरफ से आ रहा ईरिक्शा चालक चन्दन चार महिलाओं को लेकर बिल्थरारोड के लिए आ रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित ईरिक्सा ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे ईरिक्सा में बैठी लीला, लाली व अन्य माँ बेटी तथा चालक चन्दन भी गम्भीर रूप से घायल हो गये।
