वर्षों से खराब हाईमास्ट लाइट ब्लॉक प्रमुख ने कराया दुरुस्त !


बलिया। चौकियां मोड़ स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के सामने वर्षों से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट आखिरकार अब रोशन हो गई। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई कराई।

जानकारी के मुताबिक जेई अवधेश कुमार ने हाईमास्ट लाइट की खराबी के बारे में ब्लॉक प्रमुख को अवगत कराया था। इस पर श्री सिंह ने तुरंत पहल करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर इसे ठीक करवा दिया।

स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह का आभार जताया और उनकी कार्यशैली की सराहना की। गौरतलब है कि क्षेत्र में उनके विकास कार्यों की पहले से ही चर्चा रहती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *