प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर के सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए:- दिनेश कुमार गुप्ता

बलिया। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न जगहों पर वन विभाग के अलावा प्रशासन-पुलिस विभाग के साथ समाजसेवियों, संगठन, निजी प्रतिष्ठानों द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही, वृक्ष न काटने एवं पर्यावरण को संरक्षित कर संतुलित रखने की शपथ दिलाई
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिल्थरा रोड नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने चंद्रशेखर पार्क में नगर पंचायत कर्मचारियों संग पौधरोपण किया। चेयरमैन ने प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए पॉलीथिन के प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर आलोक कुमार गुप्ता, कृष्णा ,उमेश ,अमित जायसवाल ,राम मनोहर गांधी, मृत्युंजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *